Raibareli-भक्त की प्रार्थना पर ईश्वर का होता है। अवतार

Raibareli-भक्त की प्रार्थना पर ईश्वर का होता है। अवतार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सत्यम बाजपेई

जगतपुर-रायबरेली- विकास क्षेत्र के चिचौली  में भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक सूर्य प्रकाश मिश्र ने अजामिल के प्रसंग पर प्रकाश डाला और श्रोताओं को ओतप्रोत किया।

रविवार को पूरे चिचौली  में भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक सूर्य प्रकाश मिश्र ने अजामिल की कथा सुनाते हुए कहा कि इस कलयुग में भगवान के नाम का भजन ही सबसे महत्वपूर्ण है। निश्चित वह लोग संसार सागर से पार हो जाते हैं। अजामिल जैसा पापी भगवान के नाम की महिमा का गुणगान करते हुए बैकुंठ धाम को प्राप्त हुआ था। जो मन वाणी कर्म से निरंतर भगवान का स्मरण करता है। भगवान इसकी हर समय रक्षा के लिए तैयार रहते हैं। जैसे भक्त प्रहलाद ने भगवान का स्मरण किया और वो खंभे से प्रकट होकर प्रहलाद की रक्षा के लिए आ गए। आज के समाज को आदर्श और संस्कार देने के लिए राम और कृष्ण के रूप में भगवान आते हैं। आसुरी प्रवृत्तियों को नष्ट कर भगवान सगुण साकार रूप में धर्म की स्थापना करते हैं। इस मौके पर मुकेश सिंह विकास सिंह अमित सिंह रचित सिंह सरवन सिंह वीर सिंह राकेश सिंह शिवकरन सिंह राम लखन सिंह रामबरन सिंह शिव सिंह एवं श्रीमती मौजूद रहे।