रायबरेली-पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 का आयोजन 08 मार्च को

रायबरेली-पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 का आयोजन 08 मार्च को

-:विज्ञापन:-




रायबरेली। जिला सेवायोजन अधिकारी रायबरेली तनुजा यादव ने बताया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लखनऊ के द्वारा 08 मार्च 2026 को पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमती नगर लखनऊ, में प्रातः 10:00 बजे से किया जाना प्रस्तावित हैं जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनी महिन्द्रा फाइनेन्स होरो क० ओमाजोन, जिओ, फिलिपकार्ड के एफ सी इत्यादि प्रतिभाग किया जाना है। जिसमे न्यूनतम हाईस्कूल पास अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी मेले में अपने साथ मूल शैक्षिक अभिलेख एवं पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्मिलित हो सकते है। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने के लिये सर्वप्रथम अभ्यर्थियों को रोजगार संगम पोर्टल http://rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन पंजोयन कराना अनिवार्य हैं। पंजीकरण में असुविधा होने पर 155330 टोल फ्री नं0 पर संपर्क किया जा सकता है।