रायबरेली के विमल कुमार ने UPSC में पाई सफलता, सांसद राहुल गांधी ने दी बधाई

रायबरेली के विमल कुमार ने UPSC में पाई सफलता, सांसद राहुल गांधी ने दी बधाई

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली जिले के खीरो ब्लॉक के चांदेमऊ गांव निवासी विमल कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि पर रायबरेली के सांसद Rahul Gandhi ने उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं।
सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विमल कुमार की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि आर्थिक और सामाजिक बाधाओं को पार कर विमल कुमार ने यह सफलता हासिल की है, जो युवाओं के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
राहुल गांधी ने कहा कि विमल की मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प उन्हें इस मुकाम तक लेकर आया है। उन्होंने इसे रायबरेली के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि ऐसे युवा पूरे जिले का नाम रोशन करते हैं।
उन्होंने उम्मीद जताई कि विमल कुमार आगे चलकर ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा करेंगे और समाज के कमजोर वर्गों के लिए बेहतर काम करेंगे।
विमल कुमार की सफलता की खबर सामने आने के बाद उनके गांव चांदेमऊ समेत पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोग उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।