रायबरेली-आठवें जन औषधि दिवस पर क्षेत्र के दवा व्यवसायी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

रायबरेली-आठवें जन औषधि दिवस पर क्षेत्र के दवा व्यवसायी को मिला राष्ट्रीय सम्मान

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। बीते 7 मार्च 2026 की देर शाम नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित आठवें जन औषधि दिवस समारोह में देशभर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जन औषधि केंद्र संचालकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा ने देशभर से चयनित जन औषधि केंद्र संचालकों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के इकलौते और रायबरेली जनपद के बछरावां कस्बा निवासी जन औषधि केंद्र संचालक राजकुमार वर्मा पुत्र लालबहादुर चौधरी को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए मंच पर सम्मानित किया गया। उन्हें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री एवं अपना दल एस की सांसद अनुप्रिया पटेल के द्वारा सम्मानित किया गया। बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत गरीब और जरूरतमंद लोगों को बाजार से कहीं कम कीमत पर दवाइयां उपलब्ध हो रही हैं, जिसमें लाखों परिवारों को बड़ी राहत मिल रहीं है। राजकुमार वर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान से पूरा कस्बा ही नहीं अपितु जनपद व प्रदेश अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के तमाम लोग उन्हें बधाइयां दे रहे हैं।