ऊंचाहार:ननिहाल गई किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक,मां ने दर्ज कराया मुकदमा,,,?

ऊंचाहार:ननिहाल गई किशोरी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक,मां ने दर्ज कराया मुकदमा,,,?

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली-कोतवाली क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीड़िता की मां रानी देवी, जो कि नया पुरवा जनवामऊ की निवासी हैं ने स्थानीय कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रानी देवी की 17 को अपने ननिहाल बेहरामऊ में रह रही थी परिजनों का आरोप है कि बीते 25 फरवरी 2026 को गांव के ही निवासी निखिल पाल (पुत्र किशोरी पाल) ने किशोरी को अपने प्रेम जाल में फंसाया और उसे बहला-फुसलाकर कहीं भगा ले गया।काफी समय बीत जाने के बाद भी जब किशोरी घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की ।घटना की सूचना मिलते ही ऊंचाहार पुलिस सक्रिय हो गई। पीड़िता मां ने बताया कि खोजबीन के दौरान उन्हें पता चला कि आरोपी युवक उनकी बेटी को लेकर थाने पहुंच चुका है।हालांकि, इस पूरे मामले में मां का रुख काफी सख्त नजर आया। उन्होंने तहरीर में स्पष्ट रूप से कहा है कि चूंकि विपक्षी उनकी बेटी को बिना किसी सामाजिक या कानूनी प्रक्रिया के ले गया है, इसलिए अब वे उसे अपने घर में स्थान नहीं देना चाहतीं।मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर केस की विवेचना उपनिरीक्षक इंद्रपाल सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किशोरी को किन परिस्थितियों में ले जाया गया था और इस मामले में अन्य कौन लोग शामिल हैं।