रायबरेली-मामूली विवाद में दो पक्षो में जमकर चले लाठी-डंडे मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

रायबरेली-मामूली विवाद में दो पक्षो में जमकर चले लाठी-डंडे मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली-नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे निहाली दुबे गांव में मामूली विवाद ने देखते ही देखते बड़ा रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच सड़क पर जमकर लाठी-डंडे चले और दोनों ओर से लोगों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया।
बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी लाठियां उठा लीं और सड़क पर ही जमकर मारपीट शुरू हो गई। घटना के दौरान किसी ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के लोग सड़क पर एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक मामूली कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
घटना की सूचना मिलते ही नसीराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को काबू में किया। पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है और मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।।