ऊंचाहार: तहसील क्षेत्र का एक गाँव एसा जहाँ होली के रंग हुए फीके,जाने क्यां क्या है पूरा मामला,,,,❓

ऊंचाहार: तहसील क्षेत्र का एक गाँव एसा जहाँ होली के रंग हुए फीके,जाने क्यां क्या है पूरा मामला,,,,❓

-:विज्ञापन:-




    रिपोर्ट-सागर तिवारी
मो- 9044949495


  ऊंचाहार/रायबरेली: तहसील से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के एक गांव के 27 युवा इस वक्त दुनिया के सबसे खतरनाक युद्ध क्षेत्र के बीच फंसे हुए हैं। बीती 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए भीषण हमलों ऑपरेशन सदर्न स्पियर के बाद से पूरे खाड़ी क्षेत्र में युद्ध की आग फैल गई है।
सऊदी अरब, दुबई, बहरीन और कुवैत जैसे देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ईरान के जवाबी मिसाइल हमलों ने वहां काम कर रहे भारतीय मजदूरों की जान जोखिम में डाल दी है। मुंडीपुर मजरे साँवापुर नेवादा गांव के समीर अहमद, दिलीप कुमार, समजीत, मनोज पाल और इम्तियाज अहमद जैसे 27 युवाओं के परिवारों की रातों की नींद उड़ गई है।
बीते 72 घंटों में खाड़ी देशों के हालात बद से बदतर हो गए हैं।
दुबई और अबू धाबी पर हमले ईरान ने दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और कई वीआईपी होटलों बुर्ज अल अरब समेत को निशाना बनाया है। अबू धाबी में भी मिसाइल गिरने से भगदड़ मची है। बहरीन, कुवैत और कतर में मौजूद अमेरिकी बेस पर लगातार रॉकेट दागे जा रहे हैं। कुवैत में एक अमेरिकी लड़ाकू विमान (F-15) के गिराए जाने की भी खबरें हैं। सऊदी के रस तनुरा तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमले के बाद वहां काम बंद कर दिया गया है।
मोहम्मद रईस सऊदी में फंसे समीर के पिता ने बताया कि 
"मेरा छोटा लड़का मोहम्मद समीर दुबई में लेबर का काम करता है। उसने बताया कि कल जहाँ वे काम पर थे, वहां अचानक मिसाइलें गिरने लगीं। वहां चार-पांच हजार लोग थे, सब में भगदड़ मच गई। बच्चे जान बचाकर अपने कमरों में भाग आए हैं। वहां अब काम बंद है और सब डरे हुए हैं। सरकार से विनती है कि बच्चों को वहां से सुरक्षित निकाल ले।"

क्या कहते हैं जगदीश यादव पूर्व प्रधान, सामापुर नेवादा,,, 

ने बताया कि हमारे गांव के लगभग 27 लोग बाहर हैं। 15 सऊदी में हैं और  इंडोनेशिया में। जिस तरह की लड़ाई छिड़ गई है और खबरें आ रही हैं कि अमेरिकी बेस पर हमले हो रहे हैं, उससे घरवाले बहुत डरे हुए हैं। हम चाहते हैं कि सरकार या तो वहां उनकी सुरक्षा का इंतजाम करे या उन्हें वापस देश बुलाने का प्रयास करे।"
मां नूरजहां  ने बताया कि 
मेरा बेटा जुलाई में खजूर पैकिंग के लिए सऊदी गया था। आज उससे बात हुई, उसने बताया कि वहां लड़ाई चालू हो गई है और उसे बहुत डर लग रहा है। हम बस उसकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। सरकार से हाथ जोड़कर विनती है कि अगर परेशानी बढ़े तो उन्हें वापस भेज दें।"

- भारत सरकार की तैयारी

विदेश मंत्रालय ने खाड़ी देशों में मौजूद 80 लाख भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। भारत के नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने लगभग 350 उड़ानें रद्द कर दी हैं, जिससे वापस आने वाले लोग हवाई अड्डों पर फंसे हैं। हालांकि, जेद्दा और अन्य सुरक्षित ठिकानों से विशेष राहत उड़ानें चलाने की तैयारी शुरू हो चुकी है।