रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में हाईवे किनारे घूमता मिला 10 वर्षीय बालक, पुलिस को किया गया सुपुर्द

रायबरेली-संदिग्ध परिस्थितियों में हाईवे किनारे घूमता मिला 10 वर्षीय बालक, पुलिस को किया गया सुपुर्द

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते सोमवार की देर रात तकरीबन 8:00 बजे के आसपास संदिग्ध परिस्थितियों में थाना क्षेत्र के अंतर्गत सारीखेड़ा गांव के पास से एक 10 वर्षीय बालक घूमता हुआ दिखाई दिया, जिसे ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने कब्जे में लेकर स्थानीय पुलिस को सुपुर्द किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बालक थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सारी खेड़ा गांव के पास हाईवे किनारे घूमता हुआ ग्रामीणों को दिखाई दिया, इसके पश्चात ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी, सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस की गाड़ी संख्या पीआरवी 1735 में उक्त 10 वर्षीय बालक को अपने कब्जे में लेकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है। इसके पश्चात स्थानीय पुलिस के द्वारा उसका इलाज व मेडिकल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां में कराया गया है। विदित हो की उक्त बालक अपना नाम विजेंद्र और निवास स्थान चंडीगढ़ प्रांत पंजाब बता रहा है और उसके द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि वह ट्रेन से यहां तक पहुंच गया, बाकी वह आगे कुछ बताने में असमर्थ दिखाई दे रहा है। फिलहाल स्थानीय पुलिस के द्वारा उसके परिजनों की खोजबीन शुरू कर दी गई है। इस बाबत थाना प्रभारी श्याम कुमार पाल ने बताया कि उक्त बच्चे को कब्जे में लेकर उसका इलाज व मेडिकल अस्पताल में कराया गया है। बच्चे के कथानुसार उसके परिजनों की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही उसके परिजनों को खोज कर उसे उन्हे सुपुर्द कर दिया जाएगा। साथ ही साथ उन्होंने क्षेत्र के आम जनमानस से भी यह अपील की है कि आप सभी इंटरनेट मीडिया के विभिन्न माध्यमों से सूचनाएं एवं जानकारी प्रदान कर उक्त बच्चे को उसके परिजनों से मिलाने का प्रयास करें।