ऊंचाहार में अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर,,,

ऊंचाहार में अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकराई, युवक की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर,,,

-:विज्ञापन:-



  रिपोर्ट-सागर तिवारी


ऊंचाहार/रायबरेली:तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मोखरा निवासी सोनू (38 वर्ष), पुत्र मान सिंह, अपनी बाइक से अपने मौसा गजराज सिंह के घर पट्टी रहस कैथवल जा रहे थे।
तभी रास्ते में पूरे कुर्मी मजरे पुरवारा गांव के पास पाइप लाइन के किनारे स्थित एक विद्युत पोल से उनकी बाइक जोरदार ढंग से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू बाइक समेत सड़क किनारे गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र  ले जाया गया।सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर मनोज शुक्ल ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि मार्ग दुर्घटना में घायल युवक को प्राथमिक उपचार दिया गया है। हालांकि, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल घायल की स्थिति पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं और घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।