रायबरेली-तेज रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो, दो घायल

रायबरेली-तेज रफ्तार होने के चलते अनियंत्रित होकर पलटी बोलेरो, दो घायल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो०न०:- 9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर सोमवार की देर रात तकरीबन 11:00 बजे के आसपास तेज रफ्तार होने के चलते एक बोलोरो अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बोलेरो सवार दोनों घायल शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बहादुर नगर गांव के रहने वाले बताए गए हैं और दोनों भाई थे। वह दोनों उक्त मार्ग होते हुए कहीं निमंत्रण से वापस अपने गांव जा रहे थे, जैसे ही उनकी गाड़ी कस्बा अंतर्गत उक्त मार्ग पर स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार होने के चलते वह हाईवे मार्ग पर पलट गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल बोलेरो के अंदर से दोनों घायल भाइयों को बाहर निकाला गया और मामूली चोटे होने के चलते उन्हें पास में ही स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया है।