ऊंचाहार:कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में कोहराम

ऊंचाहार:कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, परिवार में कोहराम

-:विज्ञापन:-

,,,, 

    रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार/रायबरेली:कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-प्रयागराज बाईपास पर सोमवार की देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सेमरी रानापुर गांव के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे उसके परिवार में मातम छा गया है।
हादसे का विवरण
मृतक की पहचान गुरु प्रसाद यादव के रूप में हुई है, जो लबेदुआ मजरे गंगेहरा गुलालपुर के निवासी थे। जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात गुरु प्रसाद अपनी बाइक से जा रहे थे, तभी सेमरी रानापुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, जिला अस्पताल पहुँचते ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
पुलिस की कार्रवाई
मंगलवार को जानकारी देते हुए कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, घटना की बारीकी से जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।