रायबरेली-पंचायत चुनाव : नामांकन, पूर्वाभ्यास/मतगणना व्यवस्था हेतु जेम पोर्टल पर कस्टम बिड प्रकाशित

रायबरेली-पंचायत चुनाव : नामांकन, पूर्वाभ्यास/मतगणना व्यवस्था हेतु जेम पोर्टल पर कस्टम बिड प्रकाशित

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


इच्छुक फर्मे निविदा में ले सकते है भाग: अंजूलता

रायबरेली-मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) रायबरेली अंजूलता ने बताया है कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन, 2026 हेतु आयोग के मानक के अन्तर्गत समस्त विकास खण्डों एवं जनपद मुख्यालय में मानक मद नामांकन, पूर्वाभ्यास/मतगणना व्यवस्था में टेन्टेज, बैरीकेडिंग, कुर्सी पेयजल एवं लाईट, साउण्ड आदि व्यवस्था कराने हेतु जेम पोर्टल पर जेम बिड संख्या GEM/2026/B/7304827 दिनांक 28 फरवरी 2026 को प्रकाशित कर दी गयी है, बिड बंद होने की तिथि 10 मार्च 2026 समय अपरान्ह 13:00 बजे तथा बिड खुलने की तिथि 10 मार्च 2026 को समय अपरान्ह 13:30 बजे है तथा उपरोक्त व्यवस्थाओं की कुल अनुमानित लागत रू० 40,25,000/-(मु० चालीस लाख पच्चीस हजार मात्र) है। इच्छुक फर्मे/संस्था जेम पोर्टल पर आमंत्रित उपरोक्त जेम निविदा में भाग ले सकते हैं। इस निविदा में जेम के नियम एवं शर्तों के साथ-साथ इस कार्यालय द्वारा निर्धारित बिड की शर्तें (ATC) लागू होगी। सक्षम प्राधिकारी को बिना कारण बताये निविदा निरस्त करने का पूर्ण अधिकार होगा।