रायबरेली में टाइम्स काॅन्वेंट स्कूल के वाहन को किया गया सीज,स्कूल संचालक ने मनमानी की पार की हद
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-जिले के निजी स्कूल संचालकों ने मनमानी की हद की पार कर दी है। शनिवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज कुमार सिंह ने सलोन क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग की तो एक स्कूली वाहन में 22 बच्चे भरे मिले, जबकि वाहन आठ सीट में पास है।
टाइम्स काॅन्वेंट स्कूल के वाहन को सीज कर पंजीयन को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा छह अन्य वाहनों को सीज करने के साथ ही 33 छोटे-बड़े वाहनों का चालान किया गया है।
शनिवार को एआरटीओ ने सलोन क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। सलोन के ही टाइम्स काॅन्वेंट स्कूल के वाहन को रोककर चेक किया तो आठ सीटर वाहन में 22 बच्चे भरे मिले। वाहन के पास परमिट भी नहीं था। ऐसे में बच्चों की जान को खतरे में डालकर उन्हें स्कूल लाया जा रहा था।
एआरटीओ ने वाहन को सीज करके सलोन थाने में बंद करा दिया। मानक के विपरीत संचालित मिले एक लोडर को भी बंद कराया। ओवरलोड मिले पांच वाहनों को भी सीज किया गया। एआरटीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि छोटे-बड़े 33 वाहनों को चालान किया गया है।
आठ सीटर स्कूली वाहन में 22 बच्चे मिलने के बाद गाड़ी को सीज किया गया है। स्कूल संचालक को नोटिस देने के साथ ही वाहन के पंजीयन को निरस्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।



