रायबरेली-महराजगंज ब्लॉक सभागार में सजा बहुउद्देशीय जनकल्याणकारी विकास शिविर।

रायबरेली-महराजगंज ब्लॉक सभागार में सजा बहुउद्देशीय जनकल्याणकारी विकास शिविर।

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत हुआ आयोजन।
ब्लॉक प्रमुख राजकुमार, बीडीओ अंजू रानी और सत्येंद्र प्रताप सिंह ने किया शुभारंभ।
विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी।
शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे पहुंचाने की पहल।
स्वास्थ्य शिविर में नागरिकों का निःशुल्क परीक्षण कर वितरित की गईं दवाएं।
किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि, अनुदान और उन्नत खेती की दी गई जानकारी।
पशुपालन विभाग ने पशु आरोग्य एवं टीकाकरण योजनाओं से ग्रामीणों को किया जागरूक।
राशन कार्ड संशोधन और ई-केवाईसी से जुड़ी समस्याओं के समाधान की पहल।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाल विकास एवं कुपोषण नियंत्रण योजनाओं की दी जानकारी।
बीसी सखियों ने ग्रामीणों को डिजिटल बैंकिंग और वित्तीय साक्षरता के प्रति किया जागरूक।
अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण पर दिया जोर।