रायबरेली-भाजपा नेता ने दी सदस्यता अभियान को गति , महिलाओं पर जोर,,,

रायबरेली-भाजपा नेता ने दी सदस्यता अभियान को गति , महिलाओं पर जोर,,,

-:विज्ञापन:-



  रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार - रायबरेली -भाजपा जिला कार्यसमिति के सदस्य राजा जितेंद्र सिंह ने भाजपा सदस्यता अभियान को गति देते हुए आधी आबादी को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया , और पार्टी के महिला संगठन को इसके लिए आगे किया है ।
       शुक्रवार को क्षेत्र के कई गांवों में संपर्क करके उन्होंने लोगों से कहा कि अपने स्वाभिमान की रक्षा के लिए , अपने आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा से जुड़े और राष्ट्र को मजबूत करें । उन्होंने विशेष कर महिलाओं से अपील की की भारतीय जनता पार्टी महिलाओं के स्वास्थ्य उनके स्वावलंबन और उन्हें सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है ।इसलिए आधी आबादी को भाजपा के पक्ष में एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने महिला मंडल की पदाधिकारी से कहा कि आप लोग एक-एक महिला से संपर्क करके पार्टी की नीतियों को बताएं और उन्हें पार्टी से जोड़ें। इस मौके पर विशेष रूप से  महिला मण्डल अध्यक्ष निशा तिवारी , भाजपा महिला नेता शकेश कुमारी सिंह, रानी पासवान, कृष्णा विश्वकर्मा, आशिया बेगम, हंस राज चौरसिया, किशन चन्द, नीरज, रमेश, जगत पाल मौर्या, शैलेंद्र कुमार, महेन्द्र कुमार चौरसिया, राकेश कुमार मौर्या,अभय, समीर, पंकज,राज कुमार आदि मौजूद थे ।