Raibareli-राजेन्द्र प्रजापति का फरमान, जनता को खूब करो परेशान

Raibareli-राजेन्द्र प्रजापति का फरमान, जनता को खूब करो परेशान

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-पिंटू तिवारी

रायबरेली-डलमऊ- शासन के सख्त निर्देश के बावजूद भी डलमऊ तहसील में तैनात राजस्व कर्मचारियों की मनमानी कार्यशैली के चलते फरियादी, गरीब जनता परेशान है। डलमऊ तहसील में तैनात राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रजापति गरीब जनता को परेशान करने के लिए अपने कार्यालय में नहीं बैठते है और ना ही जनता की समस्याओं का निस्तारण करते हैं। गरीब जनता कार्यालय में ताला लटकता देखकर मायूस होकर वापस लौट जाती है। शासनकी तरफ से भले ही जनता की समस्या को सुनने के लिए समय निर्धारित किया गया हो लेकिन राजस्व निरीक्षक राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रजापति के सामने शासन एवं प्रशासन का आदेश भी बौना साबित हो रहा है। क्योंकि राजस्व निरीक्षक के इस मनमानी कार्यशैली के करानामे से तहसील मे तैनात अधिकारी भी वाकिफ लेकिन ऊंची पहुंच होने की वजह से अधिकारी भी इनका स्थानांतरण करने से डरते हैं। डलमऊ तहसील में डलमऊ लेखपाल कार्यालय के पास ही  राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रजापति का कार्यालय बना हुआ है जहां पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ताला ही लटकता मिलता है। ऐसी स्थिति में गरीबों को न्याय कैसे मिलेगा यहां तक की राजस्व निरीक्षक स्वयं को जिले के आलाधिकारी से कम नहीं समझते है। यहां तक की राजस्व निरीक्षक की लेचर कार्यशैली के चलते, सरकारी दस्तावेज छोड़कर अन्यकोई डाक प्राप्त नहीं करते हैं। जिसके चलते उत्तराधिकार, हैसियतप्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, छात्र-छात्राओं के ईडब्ल्यूएस आवेदन पत्र सहित अन्य दस्तावेज रिपोर्ट के अभाव में धूल फांक रहे हैं। जिसके चलते गरीब किसान छात्र परेशान है।