दिल्ली-नोएडा में ठंड का ट्रिपल अटैक, कोल्ड वेव, फॉग के साथ बारिश का अनुमान

पूरे उत्तर भारत में सर्दी और ठंडी हवाओं का कहर बरप रहा है। कड़ाके की ठंड ने लोगों को ठिठुरने के लिए मजबूर कर दिया है। बुधवार को यानी क्रिसमस के दिन भी दिल्ली में सुबह से कोहरा देखने को मिला था।
आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, 26 दिसंबर को दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। IMD ने कोहरे का भी अनुमान जताया है। रिपोर्ट के मुताबिक आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। आज सूर्यास्त 07:12 मिनट पर होगा और सूर्यास्त 5:32 मिनट पर होगा। हालांकि, बारिश की संभावनाएं सुबह के समय 0% हैं और हवा की गति 5km/h रहेगी।
ये इलाके सबसे अधिक ठंडे
नरेला
पुसा
नजफगढ़
आया नगर
पालम
आगे कैसा रहेगा मौसम
IMD ने शुक्रवार तक न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान लगाया है, अगले सप्ताह से इसमें फिर से गिरावट आएगी। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार, अगले तीन दिनों तक कोहरा छाया रहेगा और रविवार को कोहरा भी ज्यादा बढ़ सकता है। गुरुवार से रविवार तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रदूषण में भी बढ़ोतरी
क्रिसमस के दिन, दिल्ली में वायु गुणवत्ता वेरी पूअर श्रेणी में रही थी, शाम 4 बजे AQI 336 दर्ज किया गया था। इसका मतलब है कि हवा की गुणवत्ता संवेदनशील व्यक्तियों के सेहत के लिए हानिकारक है। CPCB ने कहा कि अगले कुछ दिन वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में रहने की संभावनाएं हैं। 301 से 400 के बीच के AQI को बहुत खराब माना जाता है, जबकि 400 से ऊपर को गंभीर माना जाता है।



