Raibareli-ओम प्रकाश सिंह को मुख्य आरक्षी से उप निरीक्षक पद पर मिली प्रोन्नति*

Raibareli-ओम प्रकाश सिंह को मुख्य आरक्षी से उप निरीक्षक पद पर मिली प्रोन्नति*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-सुधीर अग्निहोत्री

*मुख्य आरक्षी से प्रोन्नत हुए उप निरीक्षक को लगाए स्टार*

*योगी सरकार ने 4277 मुख्य आरक्षियों को दिया तोहफा*

रायबरेली-योगी सरकार ने 31 अगस्त 2022 दिन बुधवार को 4,277 मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस को सब इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नति प्रदान कर दिया है! मुख्य आरक्षी से सब इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नति होने से प्रदेश में 4,277 सब इंस्पेक्टरों की संख्या बढ़ गई है!इससे पहले बीते साल 7,360 मुख्य आरक्षियों को प्रमोशन देकर सब इंस्पेक्टर बनाया गया था!पुलिस महानिदेशक ने बुधवार को ज्येष्ठता के आधार पर 4,277 मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस को उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति की अनुमति दे दी है!इससे पूर्व प्राधिकृत विभागीय चयन समिति ने प्रदेश के सभी मुख्य आरक्षी नागरिेक की सर्विस रिकार्ड के आधार पर 4,277 को उपयुक्त पाया था!जिसके आधार पर प्राधिकृत विभागीय चयन समिति ने अपनी संस्तुति प्रदान कर दी थी!जिस पर बुधवार को पुलिस महानिदेशक ने अपनी संस्तुति दे दी!उनके वर्तमान नियुक्ति स्थान पर ही उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति कर दिया गया!पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार पदोन्नति पाए समस्त कार्मिक अपने नियुक्ति स्थान जनपद/इकाई/शाखा के मुख्यालय पर कार्यभार ग्रहण करेगें!उप निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 2 वर्ष की अवधि तक परिवीक्षाधीन रहेंगे,जिसे सेवानियमावली के प्राविधानों के अनुसार आगे बढ़ाया जा सकता है!पदोन्नति पाए कर्मियों के वर्तमान नियुक्ति का स्थान यदि स्थानान्तरण के कारण परिवर्तित हो गया हो तो ऐसे कर्मी नये नियुक्ति स्थान पर कार्यभार ग्रहण करेंगे!इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को सरेनी थाना प्रभारी निरीक्षक हरिकेश सिंह व अतिरिक्त निरीक्षक उरेश सिंह ने सरेनी थाने में तैनात प्रोन्नति पाए मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश सिंह को स्टार धारण कर उपनिरीक्षक होने की बधाई दी!थाना प्रभारी निरीक्षक हरिकेश सिंह व अतिरिक्त निरीक्षक उरेश सिंह ने प्रोन्नति पाए मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश सिंह को स्टार धारण कराए!इस बाबत उपनिरीक्षक को उनकी लंबी सेवाओं के अनुभव का विभाग को लाभ पहुंचाए जाने की अपेक्षा के साथ कहा कि अब अधिक जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा और उन्हें कर्तव्य निष्ठा के साथ विभाग से मिली नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया!उल्लेखनीय है कि ओम प्रकाश सिंह द्वारा लगातार फरियादियों के प्रति मानवीय रवैया व न्याय संगत कार्यवाही क्षेत्र में चर्चा का विषय है!पीड़ित व शोषित लोगों को समय रहते इंसाफ दिलाना उनकी फितरत में शामिल है!