रायबरेली-स्वच्छता मित्रों के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य शिविर आयोजित, करीब 200 कर्मियों का हुआ परीक्षण
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद रायबरेली की ओर से स्वच्छता मित्रों के स्वास्थ्य को लेकर विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल में आयोजित शिविर में नगर पालिका के करीब 200 स्वच्छता मित्रों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
शिविर के दौरान स्वच्छता मित्रों की चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई। आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण के साथ जरूरत के अनुसार उन्हें दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। चिकित्सकीय टीम ने स्वच्छता कार्य में लगे कर्मियों के स्वास्थ्य को लेकर जरूरी जानकारी और सुझाव भी दिए।
नगर पालिका परिषद की ओर से कहा गया कि शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने में स्वच्छता मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रतिदिन सफाई व्यवस्था में जुटे इन कर्मियों के स्वास्थ्य की देखभाल भी प्राथमिकता है।
अभियान के माध्यम से स्वच्छता मित्रों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। नगर पालिका परिषद ने कहा कि “स्वच्छता मित्रों का स्वास्थ्य—हमारी प्राथमिकता” है।

rexpress 