श्री गुरु नानक देव जी के जीवन पर एक प्रतियोगिता आयोजित
रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव
मो - 8052996633
रायबरेली: श्री गुरु नानक देव जी के ज्योति ज्योत समाएं पर्व के पूर्व श्री गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल की तरफ से श्री गुरु नानक देव जी के जीवन पर एक प्रतियोगिता आयोजित की गई थी यह प्रतियोगिता संत बाबा करतार सिंह जी की याद में हर वर्ष की जाती है,ये प्रतियोगिता स्व लाभ सिंह मोंगा के परिवार के सौजन्य से हुई। जिसमे शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम एस जे एस स्कूल का छात्र ओवेस खान,द्वितीय सेंट पीटर्स स्कूल का पुष्कर यादव तृतीय लखनऊ पब्लिक स्कूल की छात्रा अनन्या अवस्थी व सांत्वना पुरस्कार विभिन्न स्कूल के प्रतिभागी छात्रों आयुष वर्मा, श्रेया सिंह, अनन्या सिन्हा, ऊबरा खान,अलीना आसिफ, अनादि शुक्ला को देने की घोषणा की गई सभी पुरस्कार ५ अक्टूबर को गुरुद्वारा साहेब में पर्व के दिन वितरित किए जाएंगे।
इस अवसर पर गुरु नानक जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक सुरेंद्र सिंह मोंगा, अध्यक्ष अवतार सिंह छाबड़ा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।इस प्रतियोगिता में उपप्रबंधक बलजीत सिंह मोंगा, उपाध्यक्ष गुरजीत सिंह तनेजा, भवन निर्माण मंत्री कल्याण सिंह गांधी, कोषाध्यक्ष पपिंदर सिंह सलूजा,उपस्थित थे।
जज की भूमिका निभाने में गुरु सिंह सभा के मुख्यग्रंथी ज्ञानी गुरविंदर सिंह जी,फिरोज गांधी गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी सुखजीत सिंह जी व मुख्य रागी भाई नवदीप सिंह जी थे
इस अवसर गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष स.हरमंदर सिंह सलूजा,महामंत्री स. बलबीर सिंह गांधी,सोना सिंह मोंगा,हरचरण सिंह मोंगा,जोगिंदर सिंह, ब्रह्मजोत सिंह मोंगा,निर्वैर सिंह,कंचन सिंह व विभिन्न स्कूलों के आए टीचर ,अभिभावक उपस्थित थे इसमें संचालन व विशेष सहयोग प्रधानाचार्य विजय कुमार जी का रहा।

rexpress 