रायबरेली-सिविल लाइन चौकी के पास दबंगों की खुलेआम गुंडई, युवक को घसीट-घसीटकर पीटा

रायबरेली-सिविल लाइन चौकी के पास दबंगों की खुलेआम गुंडई, युवक को घसीट-घसीटकर पीटा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-शहर में दबंगों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि शहर स्थित सिविल लाइन चौकी से चंद कदमों की दूरी पर गैरेज के पास कुछ दबंगों ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की।
वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को घसीट-घसीटकर बेरहमी से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। मारपीट के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर दबंग खुलेआम मारपीट करते रहे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
वायरल वीडियो को शहर के सिविल लाइन चौकी के पास का बताया जा रहा है। हालांकि वीडियो की सत्यता और घटना के पीछे की वजह की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच और वीडियो के आधार पर कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आने का इंतजार है।