रायबरेली का गौरव बढ़ा थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में मिली उपलब्धि, रायबरेलीवासियों में खुशी

रायबरेली का गौरव बढ़ा थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में मिली उपलब्धि, रायबरेलीवासियों में खुशी

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली का गौरव बढ़ा, बनारस के चौक थाने को मिला ISO 9001:2015 प्रमाण-पत्र

रायबरेली- रायबरेली की मिट्टी में पले-बढ़े प्रतिभाशाली और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी विजय कुमार शुक्ला ने वाराणसी में जिले का मान बढ़ाया है। उनके नेतृत्व में बनारस कमिश्नरेट के महत्वपूर्ण चौक थाने को ISO 9001:2015 प्रमाण-पत्र प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि से विजय कुमार शुक्ला के परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों के साथ ही रायबरेलीवासियों में भी खुशी की लहर है।
वाराणसी जैसे ऐतिहासिक और धार्मिक शहर में स्थित चौक थाना कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। थाना स्तर पर बेहतर कार्यप्रणाली, जन शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, अपराध की रोकथाम और वैज्ञानिक तकनीकों के प्रभावी प्रयोग सहित विभिन्न मानकों पर किए गए कार्यों के आधार पर थाने को ISO 9001:2015 प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।
इस उपलब्धि में थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व के साथ ही चौक थाने के समस्त पुलिसकर्मियों की मेहनत, अनुशासन और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता की महत्वपूर्ण भूमिका रही। बेहतर कार्यप्रणाली को लगातार प्रभावी ढंग से लागू करने के परिणामस्वरूप थाना टीम को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई।
रायबरेली जनपद के निवासी विजय कुमार शुक्ला ने अपनी कार्यशैली और जिम्मेदारियों के निर्वहन से एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि को रायबरेली की प्रतिभा और संस्कारों से जोड़कर देखा जा रहा है। जिले के लोगों का कहना है कि रायबरेली की माटी में पले-बढ़े अधिकारी अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा से पहचान बना रहे हैं।
पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी के पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल द्वारा चौक थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला एवं समस्त पुलिसकर्मियों को इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दिए जाने से पूरी टीम का उत्साह बढ़ा है।
विजय कुमार शुक्ला की इस उपलब्धि पर उनके परिवार, मित्रों, शुभचिंतकों और रायबरेलीवासियों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों ने उम्मीद जताई कि वह इसी तरह ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए रायबरेली का नाम रोशन करते रहेंगे।
रायबरेली की माटी का लाल,
बनारस में बढ़ा रहा जिले का मान।
विजय कुमार शुक्ला जी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।