रायबरेली-ग्राम न्यायलय वादकारियों के लिए बना वरदान जाने कैसे

रायबरेली-ग्राम न्यायलय वादकारियों के लिए बना वरदान जाने कैसे

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट- सागर तिवारी

ऊंचाहार/रायबरेली- तहसील मुख्यालय स्थित ग्राम न्यायलय वादकारियों के लिए वरदान साबित हो रही है। समय समय पर राष्ट्रीय लोक अदालत में दर्जनों वाद के निस्तारण से जहां न्यायालयों में लम्बित वादों की फेहरिस्त कम हो रही है तो वहीं लम्बे समय से मुकदमे में वादी प्रतिवादियों को बड़ी राहत मिल रही है। 
       शनिवार की तहसील स्थित ग्राम न्यायलय में ग्राम न्याय अधिकारी मनु गुप्ता की मौजूदगी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्राम न्यायालय अधिकारी मनु गुप्ता ने सुनवाई लगे 135 वादों में से 73 वादों का सफलतापूर्वक निस्तारण कर दिया। इस कार्रवाई दे वादकारियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उनका कहना है कि वह वर्षों से न्यायलय के चक्कर लगा रहे थे। दूर दराज से आने वाले वादी प्रतिवादियों को राष्ट्रीय लोक अदालत में उन्हें बड़ी राहत मिली है। आयोजन के दौरान पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जितेन्द्र कुमार द्विवेदी, पेशकार रामकुमार शुक्ला, स्टेनो बाबू अमरेश कुमार, सुभाष श्रीवास्तव समेत कई अधिवक्ता मौजूद रहे