रायबरेली में स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने युवक को किया अगवा वीडियो वायरल,बेखौफ दबंगो ने पुलिस को दी चुनौती
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
स्कॉर्पियो सवार दबंगों ने युवक को किया अगवा, वीडियो वायरल, पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल
रायबरेली- रायबरेली में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी बानगी लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बसंतपुर गांव में देखने को मिली। स्कॉर्पियो सवार आधा दर्जन लोगों ने सरेराह बाइक सवार युवक को घेर लिया। उसके साथ जमकर मारपीट की और फिर सरेआम जबरन स्कॉर्पियो में डालकर फरार हो गए। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेकिन इस घटना ने अपराधियों से ज्यादा पुलिस की सक्रियता और कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर क्षेत्र में पुलिस का इकबाल कहां है? क्या अपराधियों के मन से कानून का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है? जब आधा दर्जन लोग खुलेआम एक युवक को सड़क पर घेरकर पीटते हैं और फिर उसे गाड़ी में भरकर ले जाते हैं, तो पुलिस की गश्त, निगरानी और अपराध नियंत्रण के दावे किस काम के हैं?
लालगंज कोतवाली क्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार लोगों द्वारा एक युवक को जबरन अगवा करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वायरल वीडियो में आधा दर्जन लोग बाइक सवार युवक को रास्ते में घेरते और उसके साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद आरोपी युवक को जबरन स्कॉर्पियो में बैठाकर मौके से फरार हो जाते हैं।
बताया जा रहा है कि युवक अपनी ससुराल से बाइक द्वारा अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में स्कॉर्पियो सवार लोगों ने उसे रोक लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि गांव के ही चार लोगों समेत उनके अन्य साथियों ने मिलकर युवक का अपहरण किया है।
घटना के बाद बेटे के घर नहीं पहुंचने पर उसकी मां ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वहीं, सबसे बड़ा सवाल यह है कि बीच सड़क पर आधा दर्जन लोग एक युवक को घेरकर पीटते हैं और फिर जबरन गाड़ी में डालकर फरार हो जाते हैं, लेकिन कानून के रखवालों को इसकी भनक तक कैसे नहीं लगी? घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भी पीड़ित परिवार को अब तक क्या राहत मिली, यह सवाल भी चर्चा में है।
आखिर खुलेआम युवक को अगवा करने की घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई कहां तक पहुंची? क्या आरोपियों की गिरफ्तारी हुई और युवक की बरामदगी को लेकर पुलिस ने क्या कदम उठाए? फिलहाल इन सवालों के जवाब का इंतजार है।
मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के बसंतपुर गांव का बताया जा रहा है।

rexpress 