रायबरेली-राजस्व निरीक्षक को तहसील परिवार ने दी भावपूर्ण बिदाई

रायबरेली-राजस्व निरीक्षक को तहसील परिवार ने दी भावपूर्ण बिदाई

-:विज्ञापन:-



   रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार - रायबरेली- गुरुवार को अपनी सेवा से मुक्त हो रहे राजस्व निरीक्षक देवेश कुमार मिश्रा को बुधवार को तहसील सभागार में उनके साथियों ने भावपूर्ण विदाई दी ।दीपावली होने के कारण विदाई समारोह एक दिन पहले संपन्न हुआ।
      जिसमें राजस्व कर्मचारियों ने बड़े भव्य रूप में उन्हें विदाई दी। ज्ञात हो कि  राजस्व निरीक्षक रहे देवेश मिश्रा 31 अक्टूबर को सेवा मुक्त हो रहे हैं। जिनके लिए बुधवार को तहसील सभागार में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सभी तहसील और राजस्व कर्मचारियों ने उन्हें विदाई दी। एसडीम सिद्धार्थ चौधरी समेत सभी अधिकारियों ने उन्हें अंग वस्त्र तथा धार्मिक पुस्तक भेंट कर भावी जीवन की शुभकामनाएं दी ।इनके अलावा महेश राज पटेल, रिकू सिंह, गिरीश चंद द्विवेदी, धर्मेश पाठक, राकेश चंद्र उपाध्याय ,लेखपाल अमर सिंह ,पंकज वर्मा , सीतेश सिंह , अज तिवारी, रुद्र कुमार दीक्षित, प्रमोद गुप्ता समेत विभिन्न राजस्व कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी।