सीएम योगी ने जनता दरबार में सुनी फरियादियों की समस्या, अफसरों को दिए निस्तारण के निर्देश !

-सीएम योगी ने गोरखपुर में जनता दरबार लगाया। हमेशा की तरह सीएम योगी के जनता दरबार में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। सीएम ने एक-एक करके जनता दरबार में पहुंचे सभी फरियादियों की समस्याओं को सुना, साथ ही उन्होंने अफसरों को तत्काल समस्या निवारण का आदेश दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी फरियादियों की समस्या का तत्काल निवारण हो।



