रायबरेली-चौकी पर मारपीट का आरोप युवक ने क्षेत्राधिकारी से की शिकायत
रिपोर्ट-रायबरेली एक्सप्रेस न्यूज़
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के थुलवासां गांव निवासी सोहनलाल ने पत्नी से विवाद के बाद थुलवासां पुलिस चौकी में शिकायत दिए जाने के पश्चात पुलिस द्वारा चौकी पर ले जाकर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है
सोहनलाल का आरोप है कि उसे रात में चौकी पर लाया गया जहां चौकी प्रभारी राहुल मिश्रा तथा दो अन्य पुलिसकर्मियों ने उसके साथ मारपीट की पीड़ित का दबाव है कि इस दौरान उसके कपड़े उतरवाकर पिटाई की गई जिससे उसके शरीर पर चोटों और निशानों के साथ ही कान में भी गंभीर चोट आई है
मामले को लेकर सोहनलाल ने क्षेत्राधिकारी महराजगंज को लिखित शिकायती पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी स्तर से मामले की जांच किए जाने की बात सामने आई है
सोहनलाल का कहना है कि यदि जांच में उसे न्याय नहीं मिला तो वह पुलिस अधीक्षक की चौखट पर पहुंचकर न्याय की गुहार लगाएगा।

rexpress 