रायबरेली- संदिग्ध परिस्थितियों में 17 वर्षीय युवती की मौत

रायबरेली- संदिग्ध परिस्थितियों में 17 वर्षीय युवती की मौत

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली: जिले के जगतपुर थाना क्षेत्र के कद खैरहनी पहाड़गढ़ गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में 17 वर्षीय युवती की मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
परिजनों ने आनन-फानन में युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवा दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है और मौत के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।