रायबरेली-तेज रफ्तार अनियंत्रित ई रिक्शा सड़क पर पलटा, आधा दर्जन घायल, दो गंभीर

रायबरेली-तेज रफ्तार अनियंत्रित ई रिक्शा सड़क पर पलटा, आधा दर्जन घायल, दो गंभीर

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर बन्नावा गांव के निकट बीते शुक्रवार की देर रात तकरीबन 9:00 बजे के आसपास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ई रिक्शा सड़क मार्ग पर पलट गया, जिसमें चालक समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जिनमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की एक ई रिक्शा जो उक्त राजमार्ग होते हुए बछरावां से बन्नावा की तरफ जा रहा था, जैसे ही वह बन्नावा गांव के मुख्य चौराहे के निकट पहुंचा, तभी तेज रफ्तार होने के चलते वह अनियंत्रित होकर पलट गया, जिसमें सवार सवारियां कैलाश नाथ दीक्षित पुत्र स्वर्गीय गणेश प्रसाद उम्र 70 वर्ष निवासी बन्नावा, मनोज कुमार पुत्र रामलाल उम्र 35 वर्ष निवासी मवैया थाना हरचंदपुर, श्रीमती पत्नी शिवमोहन उम्र 60 वर्ष निवासी उफरापुर थाना बछरावां, अनूप कुमार पुत्र स्वर्गीय रामविलास उम्र 26 वर्ष निवासी पदम खेड़ा मजरे पश्चिम गांव एवं राज प्रकाश पुत्र शिवमंगल उम्र 30 वर्ष निवासी रिशाल खेड़ा मजरे महेरी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आस-पास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात मनोज कुमार एवं श्रीमती की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं ई रिक्शा चालक को मामूली चोटे आई है। जिनका इलाज पास में स्थित निजी अस्पताल में कराया गया है।