रायबरेली-गैस का सिलेंडर लेने के लिए सुबह 4 से लगी लंबी कतार, उपभोक्ताओं में आक्रोश

रायबरेली-गैस का सिलेंडर लेने के लिए सुबह 4 से लगी लंबी कतार, उपभोक्ताओं में आक्रोश

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:- 9935593647

बछरावां रायबरेली। बीते एक सप्ताह से गैस का सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ता सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें लगाकर सिलेंडर पाने का प्रयास कर रहे हैं। सिलेंडर के लिए भारी भीड़  होने के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। धूप में उपभोक्ता 6 से 7 घंटे तक गैस सिलेंडर पाने के लिए इंतजार करते हैं, परंतु कई उपभोक्ताओं को गैस भी नहीं मिल पाती है। जिस कारण गैस सिलेंडर लेने वाले उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्र में दो गैस एजेंसी है। पप्पन इंडियन गैस तथा शशि इंडियन गैस एजेंसी के द्वारा गैस वितरित की जाती है। जिसमें बीते एक सप्ताह से लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है। उपभोक्ता रामचरण, संदीप, गोलू, माहेश्वरी का कहना है कि वह लोग शनिवार सुबह 5:00 बजे से लाइन लगाकर खड़े हैं। परंतु उन्हें गैस सिलेंडर अभी तक नहीं मिल पाया है। भारी भीड़ होने के चलते गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है और न ही गैस बुकिंग हो रही है। सर्वर के कारण वह लोग काफी ज्यादा परेशान हैं, उनके घरों में गैस के सिलेंडर खाली रखे हैं, खाना बनाने के लिए गैस नहीं हैं। घरों में गैस न होने के चलते नौकरी पर जाने वाले उनके घरों के लोग भूखे जा रहे हैं।