Raibareli-पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने गरीबों को वितरित किया कंबल मनाया गणतंत्र दिवस

Raibareli-पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने गरीबों को वितरित किया कंबल मनाया गणतंत्र दिवस

-:विज्ञापन:-

  रिपोर्ट-अभय सिंह

 महराजगंज-रायबरेली-क्षेत्र की मऊ ग्राम सभा के पंचायत भवन में 76वें गणतंत्र दिवस का आयोजन उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ किया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह, ऊंचेश्वर शिक्षा सदन के प्रबंधक आशुतोष प्रताप सिंह व ग्राम प्रधान भोलई मौर्य ने पंचायत भवन कार्यालय में संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और संविधान की प्रस्तावना की शपथ ली।
    आपको बता दें कि, कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि, भारत के संविधान ने देश के सभी नागरिकों को समानता, धार्मिक स्वतंत्रता, समता, लोकतंत्र और समाजवाद जैसे मौलिक अधिकार प्रदान किए हैं। 
     श्री सिंह ने इस अवसर को और भी सार्थक बनाते हुए अपने अनुज आशुतोष प्रताप सिंह के साथ सामाजिक सरोकार का परिचय देते हुए मऊ गर्वी, पूरे अहलादी के हनुमान मंदिर, धोबिन टोला, चमरही, कटरा एवं अल्पसंख्यक समुदाय के जरुरतमंदों को लगभग 700 कंबल वितरित किए। गणतंत्र दिवस पर भेंट स्वरूप कंबल पाकर लोगों में खुशी देखी गई।
     गणतंत्र दिवस पर सेंकड़ों लोगों को कंबल वितरण कर पूर्व प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह नें लोगों का दिल जीत लिया। पूर्व ब्लाक प्रमुख व प्रधान प्रतिनिधि मऊ पिछले कई वर्षो से ऐसे समाजिक कार्य लगातार कर रहे है। इस बाबत सतेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि, वह हमेशा गांव सभा के देवतुल्य जनता की सेवा में तत्पर रहते है। ठंड में वृध्द, गरीब व असहाय परेशानी में न रहे, जिसके मद्देनजर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि, जरुरतमंदों की सेवा ही मानवता की सच्ची सेवा है, यह उन्होंने अपने पिता सीखा।
     कार्यक्रम में पप्पू मिश्रा, शुभम सिंह, आशीष सिंह, दीपक सिंह, राजू शर्मा, पूरन सेठ, काली प्रसाद, महफूज़, अशोक कुमार, बेचू लाल सहित गांव के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।