रायबरेली: बीच सड़क पर दबंगों की खुलेआम गुंडई, पार्किंग विवाद में दो भाइयों की पिटाई का वीडियो वायरल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। बीच सड़क पर युवक की पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दबंगों ने युवक की कथित तौर पर जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के बड़े भाई को भी पीटे जाने का आरोप है।
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो महराजगंज कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है।
अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करती है। हालांकि, घटना के संबंध में पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई की पुष्टि नहीं हुई है।

rexpress 