रायबरेली जिला जेल में बंद कैदी की तबीयत बिगड़ी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। शहर स्थित जिला कारागार में बंद एक कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ने से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कैदी की हालत गंभीर होने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि कैदी बृजलाल को हाल ही में धारा 304 के मामले में न्यायालय द्वारा 10 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी। मंगलवार को जेल में उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद जेल प्रशासन ने तत्काल उसे जिला अस्पताल भेजा।
फिलहाल कैदी का उपचार जारी है। उसकी तबीयत बिगड़ने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मामले को लेकर जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

rexpress 