रायबरेली-सीएमओ ऑफिस में तैनात प्रशासनिक अधिकारी की पिटाई

रायबरेली-सीएमओ ऑफिस में तैनात प्रशासनिक अधिकारी की पिटाई

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली: सीएमओ कार्यालय में तैनात एक प्रशासनिक अधिकारी के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी चालक द्वारा किए गए इस हमले के बाद स्वास्थ्य विभाग और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर देशबंधु पर कार्यालय के ही चालक सुनील ने अचानक हमला कर दिया। आरोप है कि चालक ने न केवल उनके साथ मारपीट की बल्कि अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जानलेवा हमला भी किया।
घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। घायल डॉक्टर देशबंधु ने तत्काल शहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवीन चंद्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विभागीय आंतरिक जांच के आदेश दे दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है के बाद सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों में आक्रोश और भय का माहौल बना हुआ है।