रायबरेली-घूर लगाने के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, कई घायल
लाठी-डंडे और चले हॉकी, महिलाओं समेत कई लोग घायल, पुलिस जांच में जुटी
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
महराजगंज रायबरेली।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पोखरनी में घूर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद सोमवार देर शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों, के बीच जमकर लाठी-डंडे, हॉकी और धारदार हथियार चले। घटना में दोनों पक्षों से तीन महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चारों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस को दी गई तहरीर में पोखरनी निवासी धीरज कुमार का आरोप है कि गांव के संत प्रसाद के परिवार ने उनकी मां, भाई व बहनों को मारपीट कर घायल कर दिया। सोमवार देर शाम सात बजे उनके परिवार को लाठी-डंडा, हॉकी व धारदार हथियार लेकर उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि पुरानी रंजिश और घूर लगाने के विवाद को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से मैका देवी पत्नी जगन्नाथ, सविता पुत्री संतप्रसाद, शिवकला पत्नी संतप्रसाद, व संतप्रसाद समेत चारों लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक चिकित्सा व मेडिकल परीक्षण के बाद चारों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उनका इलाज जारी है। कोतवाल जगदीश यादव ने बताया दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई है। दोनों पक्षों की तहरीर प्राप्त हुई है। घायलों का मेडिकल कराया गया है। जांच कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

rexpress 