रायबरेली तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार वृद्ध को मारी टक्कर, हालत गंभीर
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत बछरावां मौरावा मार्ग पर मदाखेड़ा गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल वृद्ध राजाराम पुत्र अधीम उम्र 70 वर्ष निवासी मदाखेड़ा अपनी साइकिल पर सवार होकर अपने खेतों से वापस अपने घर जा रहा था। वह जैसे ही अपने गांव के मुख्य चौराहे के नजदीक पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तत्काल इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां गंभीर अवस्था में उसका उपचार किया गया है।

rexpress 