रायबरेली में धूमधाम से मनाया गया कलम एवं भगवान चित्रगुप्त पूजन समारोह, सैकड़ों कायस्थ बंधुओं ने की सहभागिता
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में हुआ भव्य आयोजन
वरिष्ठ कायस्थों एवं जिला टीम को मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित
रायबरेली। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में मंगलवार को रायबरेली के फलक उत्सव हॉल में कलम पूजन एवं भगवान चित्रगुप्त महाराज का पूजन समारोह श्रद्धा, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भगवान चित्रगुप्त की विधिवत पूजा-अर्चना एवं कथा के साथ कलम पूजन किया गया। इस अवसर पर रायबरेली जनपद के सैकड़ों कायस्थ बंधुओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और सामूहिक रूप से कलम पूजन कर समाज की परंपरा एवं सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव बाबा रहे। समारोह के दौरान रायबरेली के अनेक वरिष्ठ कायस्थ समाजसेवियों एवं जिला कार्यकारिणी के सदस्यों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह के माध्यम से समाज के प्रति उनके योगदान और सक्रिय भूमिका की सराहना की गई।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव ने कहा कि कलम पूजन एवं भगवान चित्रगुप्त महाराज की पूजा-अर्चना कायस्थ समाज के गौरव, स्वाभिमान और सम्मान का प्रतीक है। कलम ज्ञान, बुद्धिमत्ता, विवेक और सृजनशीलता का प्रतीक है। यह आयोजन समाज की गौरवशाली परंपराओं को याद करने के साथ ही नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का माध्यम है।
वहीं, कायस्थ महासभा पूर्वी के जिलाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज के लोगों को एकजुट करने और आपसी समर्पण एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने में कारगर सिद्ध होंगे। उन्होंने समाज के लोगों से संगठित होकर सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिरुद्ध श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, अरविंद श्रीवास्तव, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, दुर्गेंद्र श्रीवास्तव, रविंद्र कुमार श्रीवास्तव, सविस्ता बृजेश, ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (अधिवक्ता), ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव (राजू), दीप श्रीवास्तव , सौरभ श्रीवास्तव, शांतनु निगम, विवेक श्रीवास्तव, राजू श्रीवास्तव, इंद्र प्रकाश श्रीवास्तव (काजू), डॉ. वीके श्रीवास्तव, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, कैलाश श्रीवास्तव, डॉ. नीरज श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में कायस्थ बंधु उपस्थित रहे।
पूरे आयोजन में सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का वातावरण देखने को मिला। समारोह का उद्देश्य भगवान चित्रगुप्त महाराज के प्रति आस्था प्रकट करने के साथ-साथ कायस्थ समाज की एकजुटता, सम्मान और सांस्कृतिक पहचान को सशक्त करना रहा।

rexpress 