रायबरेली: डिग्री कॉलेज के पास रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

रायबरेली: डिग्री कॉलेज के पास रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। शहर के डिग्री कॉलेज स्थित बटी टेस्टोरेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। रेस्टोरेंट से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है।
घटना के बाद इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है।