रायबरेली: तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर नाले में घुसी, दो गंभीर घायल

रायबरेली: तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर नाले में घुसी, दो गंभीर घायल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर नाले में जा घुसी। हादसे में पिकअप सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना अचल पब्लिक स्कूल के पास की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में सीतापुर के घोसियाना निवासी नसीम और लहरपुर निवासी ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जगतपुर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. लईक अहमद की देखरेख में दोनों का उपचार जारी है।