रायबरेली: चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, घर का सामान जलकर राख

रायबरेली: चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, घर का सामान जलकर राख

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गंदी गली मोहल्ले में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में चाय बनाते समय अचानक गैस लीकेज होने से सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे घर में धुआं भर गया, जिससे आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
आग की लपटों से घर में रखा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग आसपास के मकानों तक फैलने से बच गई।
स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में पुलिस और फायर ब्रिगेड का सहयोग किया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि आग से परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।
फिलहाल पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण गैस लीकेज माना जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।