रायबरेली: शराब के नशे में खूनी खेल, भतीजे ने पीट-पीटकर चाचा की हत्या

रायबरेली: शराब के नशे में खूनी खेल, भतीजे ने पीट-पीटकर चाचा की हत्या

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


दोनों के बीच विवाद के बाद वारदात, खून से लथपथ मिला चाचा का शव; आरोपी भतीजा हिरासत में

रायबरेली-चंदापुर थाना क्षेत्र के जनई गांव में चाचा-भतीजे के बीच विवाद के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान भतीजे रौनक ने अपने चाचा नरसिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
जानकारी के मुताबिक, चाचा नरसिंह और भतीजे रौनक के बीच शराब के नशे में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि भतीजे ने कथित तौर पर चाचा की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना में नरसिंह की मौत हो गई। उनका शव खून से लथपथ हालत में मिला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी भतीजे रौनक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के पीछे की वजह और विवाद के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
चंदापुर थाना क्षेत्र के जनई गांव में हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।