रायबरेली संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, फांसी लगाने की बात कह रहे परिजन
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
शिवगढ़ रायबरेली- थाना क्षेत्र के गुमावा चौकी अन्तर्गत दीना का पुरवा मजरे सीवन में मंगलवार की शाम एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का मान रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मंगलवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि दीना का पुरवा मजरे सीवन में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मृतका नीलम उम्र 35 वर्ष पत्नी मनोज कुमार का शव घर के बाहर रखा मिला और परिजन रो रहे थे। पुलिस की पूछताछ में पति मनोज कुमार ने बताया कि घर में सब कुछ ठीक था। नीलम अन्दर कोठरी में गई थी। कुछ देर बाद उसने धोती से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी होने पर परिजन अन्दर पहुंचे और उसे फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। अभी किसी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

rexpress 