रायबरेली सर्पदंश से महिला की मौत, मचा कोहराम

रायबरेली सर्पदंश से महिला की मौत, मचा कोहराम

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो०न०:-9935593647

बछरावां, रायबरेली- क्षेत्र के कन्नावां गांव में मंगलवार की सुबह घर में काम करते समय एक महिला को जहरीले सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। विदित हो कि क्षेत्र के कन्नावां गांव की रहने वाली रन्नो उम्र 27 वर्ष पत्नी राजेश मंगलवार की सुबह अपने घर में काम कर रही थी, तभी अचानक उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। उसने यह बात अपने घर वालों को बताई। परिजन उसे लेकर तत्काल बछरावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, वहां पर उसे एंटी वेनम इंजेक्शन लगाए गए, परंतु हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने उसे रायबरेली जिला अस्पताल रेफर  कर दिया। वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रन्नो की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।