श्री खालिस हाट रामलीला समिति में शिव आगमन, ताड़का वध की लीला का भव्य मंचन
रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव
मो - 8052996633
रायबरेली: श्री खालिस हाट रामलीला समिति के तत्वावधान में रामलीला मैदान में प्रभु श्रीराम की लीलाओं का भव्य मंचन किया गया। इस अवसर पर शिव आगमन, ताड़का वध सहित अन्य मनोहारी प्रसंगों का सजीव मंचन कर कलाकारों ने दर्शकों का मन मोह लिया। रामलीला के दौरान भगवान शिव के आगमन से लेकर ऋषि विश्वामित्र के साथ भगवान श्रीराम एवं लक्ष्मण के वन गमन तथा ताड़का वध के प्रसंगों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न कलाकारों ने अपने अभिनय से पात्रों को जीवंत कर दिया। मुख्य भूमिकाओं में शिव के रूप में अरुण श्रीवास्तव, राजा दशरथ के रूप में सोनू द्विवेदी, भगवान श्रीराम के रूप में आदि मिश्रा, लक्ष्मण के रूप में विराज श्रीवास्तव, ऋषि विश्वामित्र के रूप में शिवम त्रिपाठी, ताड़का के रूप में राकेश सोनकर, मारीच के रूप में वरुण वर्मा तथा वज्रदंत के रूप में रचित सोनकर ने शानदार अभिनय किया। इसके अतिरिक्त अन्य कलाकारों ने भी विभिन्न पात्रों का प्रभावशाली मंचन किया।
इस अवसर पर समिति के महामंत्री स्वप्निल श्रीवास्तव, संरक्षक अनिल गुप्ता एवं आलोक श्रीवास्तव, अध्यक्ष सत्यांशु दुबे, कोषाध्यक्ष दुर्गेश तिवारी सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। रूप-सज्जा की जिम्मेदारी रतन सैनी सहित अन्य सहयोगियों ने निभाई।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि श्री खालिस हाट रामलीला समिति का उद्देश्य रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, धर्म एवं सदाचार के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना तथा भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखना है।

rexpress 