रायबरेली-श्रावण के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजे मंदिर

रायबरेली-श्रावण के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजे मंदिर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली-श्रावण मास के पहले सोमवार पर जिले के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचे। श्रद्धालु अपने साथ बेलपत्र, धतूरा, दूध, गंगाजल और पुष्प लेकर भोलेनाथ का विधि-विधान से पूजन-अर्चन करते नजर आए।
शहर के प्रसिद्ध जगमोहनेश्वर महादेव मंदिर में तड़के से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयघोष से गुंजायमान रहा। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल के साथ स्वयंसेवक भी व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे, जिससे दर्शन-पूजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
श्रावण के पहले सोमवार को लेकर जिले के अन्य प्रमुख शिव मंदिरों में भी सुबह से देर तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही और पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।