रायबरेली: दहेज हत्या के वांछित पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायबरेली: दहेज हत्या के वांछित पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे वांछित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अतुल के रूप में हुई है, जो मृतका का पति है।
पुलिस के अनुसार, शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बारीखेड़ा मजरे गूढ़ा गांव में विवाह के महज तीन माह बाद ही नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल में मौत हो गई थी। घटना के बाद मृतका के भाई ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाते हुए थाना शिवगढ़ में मुकदमा दर्ज कराया था।
मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी पति अतुल फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। आखिरकार मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, मामले की विवेचना जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।