रायबरेली भीषण जाम से जूझ रहा है कस्बा, ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था दिखी नदारद

रायबरेली भीषण जाम से जूझ रहा है कस्बा, ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था दिखी नदारद

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो०न०:-9935593647

बछरावां, रायबरेली- बात की जाए तो इस समय कई दिनों से भीषण जाम में कस्बे के मुख्य मार्ग जूझते हुए नजर आ रहे हैं। जिनमें सैकड़ो की संख्या में वाहन फंसे हुए दिखाई देते हैं और जिम्मेदार बेखबर नजर आते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा मंगलवार की दोपहर कस्बे के मुख्य चौराहे पर देखने को मिला, जब जिम्मेदारों की उदासीनता एवं लापरवाही के कारण सैकड़ो वाहन जाम के झाम में फंसे हुए नजर आए। वही ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था भी उक्त जाम के समय नदारद दिखाई दी। बात की जाए तो कस्बे के मुख्य मार्गों पर भी जाम की यही स्थिति बनी रहती है, जिसके कारण एंबुलेंस जैसी जरूरी सेवाओं के वाहन भी जाम में फंसे हुए नजर आते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे के मुख्य चौराहे से लेकर मुख्य मार्गों पर जिस प्रकार से पटरी दुकानदार अपनी दुकाने व ठेले खड़े कर देते हैं, उसकी वजह से जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। क्योंकि पूर्व में कस्बे के मुख्य चौराहे पर स्थित थाने की बाउंड्री वॉल के किनारे से इन पटरी दुकानदारों को हटाकर वहां पर लखनऊ से रायबरेली जाने वाली बसों के लिए जगह खाली कराई गई थी। ताकि बस हाईवे मार्ग पर न खड़ी होकर उक्त स्थान पर खड़ी हो, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो सके। लेकिन पुनः इन पटरी दुकानदारों के द्वारा वहां पर अपनी दुकानें लगाई जाने लगी, जिससे बसे हाईवे पर खड़ी हो जाती है और कस्बे में उचित पार्किग की व्यवस्था न होने के कारण अन्य राहगीर उक्त स्थान पर अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं। जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। फिलहाल कस्बे के मुख्य चौराहे पर व्याप्त इस जाम में कहीं न कहीं ट्रैफिक पुलिस की पूर्ण रूप से लापरवाही नजर आ रही है, जो किसी न किसी बड़ी दुर्घटना का रूप भी ले सकती है।