रायबरेली रास्ता भटक जाने से युवक सड़क दुर्घटना का हुआ शिकार, गंभीर हालत में रेफर

रायबरेली रास्ता भटक जाने से युवक सड़क दुर्घटना का हुआ शिकार, गंभीर हालत में रेफर

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा 
मो०न०:-9935593647

बछरावां रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत बांदा बहराइच राजमार्ग पर तिलेडा गांव के पास रास्ता भटक जाने के कारण एक युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि घायल युवक नीरज पांडे पुत्र एन के पांडे उम्र 30 वर्ष निवासी शक्ति नगर लखनऊ जो कि जनपद हमीरपुर में नौकरी करता है। वह लखनऊ जा रहा था, लेकिन रास्ता भटकने की वजह से वह पश्चिम गांव आ पहुंचा, जहां से वह तिलेडा पहुंच गया और किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से दुर्घटना का शिकार हो गया। वहीं आसपास मौजूद लोगों के द्वारा घायल अवस्था में उक्त युवक को इलाज के लिए एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा घायल अवस्था में उक्त युवक का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। साथ ही साथ अस्पताल प्रशासन के द्वारा युवक के मोबाइल फोन से उसके परिजनों को सूचना देते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। वही स्थानीय पुलिस के द्वारा एक पुलिस जवान को युवक के साथ जिला अस्पताल भेजा गया है।