रायबरेली-ग्राम पंचायत अधिकारी के प्रभार से वंचित पंचायत डलमऊ
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
जन्म प्रमाण पत्र हेतु जिलाधिकारी की चौखट पर गुहार लगा रहा नव युवक भारतीय वायुसेना की परीक्षा से हो सकता वंचित !
ग्राम प्रधान ने भी उठाई अनेक बार आवाज अभी तक नहीं हो सकी सेक्रेटरी की तैनाती !
डलमऊ रायबरेली-सूस्त सिस्टम का दंश झेल रहा विकासखंड डलमऊ नाकामी की एक और मीनार लिख रहा करीब २ माह से ज्यादा का समय बीत चुका है लेकिन अभी तक ग्राम पंचायत अधिकारी की नियुक्ति नहीं हो सकी हालात यह है कि ग्राम पंचायत डलमऊ के सभी विकास कार्य पूरी तरीके से चौपट पड़े हुए जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र संबंधित ग्रामीण ब्लॉक तहसील और जिलाधिकारी की चौखट तक चक्कर काट रहे बीते 30 मई को डलमऊ ग्राम पंचायत अधिकारी रहे पुष्पेंद्र कुमार का तबादला होने के बाद पुनः ग्राम पंचायत अधिकारी नियुक्ति न होने की वजह से जहां एक तरफ विकास कार्य बाधित है दूसरी तरफ मामला सामने निकल कर आया की ग्राम सभा के निवासी अमन को जिलाधिकारी को पत्र लिखकर ग्राम पंचायत अधिकारी के तैनाती की मांग उठानी पड़ी दर्शल भारती वायु सेना में 25 जुलाई को होने वाली परीक्षा में उपरोक्त युवक के दस्तावेज के तौर पर जन्म प्रमाण पत्र ले जाना अनिवार्य है लेकिन हालात यह है भविष्य सवारने की तैयारी कर रहे युवक का जन्म प्रमाण पत्र बनाने की जहमत विकासखंड डलमऊ का कोई भी अधिकारी नहीं उठा पा रहा जबकि खंड विकास अधिकारी से भी मिलकर उपरोक्त युवक अमन ने पूरी समस्या से रूबरू कराया लेकिन समाधान न होने की स्थिति में बीते दिन पीड़ित युवक ने जिलाधिकारी महोदय को पत्र लिखकर जन्म प्रमाण पत्र बनवाए जाने का आग्रह किया वही इस संदर्भ में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डलमऊ आलोक यादव का कहना है कि कई बार मौखिक व लिखित तौर पर अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन अभी तक ग्राम पंचायत में तबादले के बाद ना किसी को अतिरिक्त चार्ज दिया गया और ना तैनाती हो सकी जिससे ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्य पूरी तरीके से बाधित है ए डीओ पंचायत डलमऊ सीताराम से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिफ नहीं समझा।
खंड विकास अधिकारी डलमऊ से बात की गई तो उन्होंने बताया है कि जिले में पत्राचार के माध्यम से अवगत कराया गया है जल्द ही ग्राम पंचायत डलमऊ में तैनाती की जाएगी

rexpress 