रायबरेली: लाखों की लागत से बना सामुदायिक शौचालय बना खंडहर, ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर लगाए गंभीर आरोप

रायबरेली: लाखों की लागत से बना सामुदायिक शौचालय बना खंडहर, ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव पर लगाए गंभीर आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


रायबरेली- जिले के डलमऊ विकासखंड की आदिलाबाद ग्राम पंचायत में लाखों रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय बदहाली का शिकार हो गया है। देखरेख के अभाव में शौचालय परिसर पूरी तरह झाड़-झंखाड़ और जंगल में तब्दील हो चुका है। वर्षों से बंद पड़े इस शौचालय का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी धन से बनाए गए इस सामुदायिक शौचालय का रखरखाव नहीं किया गया, जिसके चलते यह पूरी तरह जर्जर हो गया है। उनका कहना है कि करोड़ों नहीं तो लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद योजना का उद्देश्य पूरा नहीं हो सका और सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ।
ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शौचालय निर्माण और रखरखाव में अनियमितताएं बरती गईं। उन्होंने विशेष रूप से ग्राम सचिव संजय साहू पर सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया है और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय-समय पर शौचालय की साफ-सफाई और देखरेख की जाती तो आज यह उपयोग की स्थिति में होता। लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के कारण सरकारी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए तथा सामुदायिक शौचालय को दोबारा संचालित कर ग्रामीणों को इसका लाभ दिलाया जाए।
हालांकि, ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। प्रशासन की जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।